Bharmour

प्रधान ने खोला कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ मोर्चा

Spread the love

भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चन्हौता के प्रधान ने कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की क्रशर प्लांट साइट पर अवैध रूप से मक जमा करने पर परियोजना प्रबंधकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि इस परियोजना की अन्य टनल साइटों का मक उनकी पंचायत में पड़ने वाली क्रशर प्लांट साइट पर फेंका जा रहा है यही नहीं यह मक सरेआम रावी नदी में फेंका जा रहा है लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है पंचायत प्रधान रोहित राही का कहना है कि कम्पनी प्रबंधकों द्वारा स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है उनके अनुसार कम्पनी प्रबंधकों ने अपनी मर्जी से क्रशर प्लांट साइट पर कार्य बन्द कर नो वर्क नो पे जारी कर दिया है जोकि इन मजदूरों के अधिकारों का हनन है उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में अवैध रूप से जमा किया जा रहा है जिसे हरगिज सहन नहीं किया जाएगा।