भरमौर के भेडपालकों ने शुरू किया क्षेत्र से पलायन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के भेड़ पालकों ने अपने गृह क्षेत्र भरमौर में करीब छह माह का समय बिताने के बाद निचले क्षेत्रों का रुख कर दिया है बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के भेड़पालक सर्दियों की दस्तक के साथ ही निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं और इस वर्ष भी इन भेड़ पालकों ने निचले क्षेत्रों का रुख कर लिया है आपको यह भी बता दें कि सबसे पहले लाहौल स्पीति जाने वाले भेड़ पालक निचले क्षेत्रो की और पलायन शुरू करते है और जिला कांगड़ा ऊना बिलासपुर सहित पंजाब के कई क्षेत्रों में सर्दियों का समय अपने पशु धन सहित बिताते है।
