दहशत… चम्बा के एक गांव में भालूओं की दिनदहाड़े चहलकदमी लोग दहशत में
दहशत… चम्बा के एक गांव में भालूओं की दिनदहाड़े चहलकदमी लोग दहशत में
चम्बा के कुठेड गांव के साथ लगते थनना नाले में भालूओं की दिनदहाड़े चहलकदमी से लोग खौफ़जदा हैं बता दें कि इससे पहले भी चंबा के रिहायशी एरिया के साथ लगते जंगलों में भालुओं का झुंड टहलता दिखा है। बहरहाल वीरवार को एक बार से जब रिहायशी इलाके के साथ लगे नाले में भालू टहलते दिखें हैं तो लोगों ने इन भालुओं से छुटकारा दिलाने की मांग वन्य प्राणी विभाग से की है। क्योंकि लोगों को डर है कि कहीं टहलते टहलते रिहायशी इलाकों में घुसकर तीनों भालू तांडव न मचा दें। रिहायशी इलाके के साथ लगते नाले में दिखें तीनों भालुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
