राजीव गाँधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने किया टिकट के लिए आवेदन
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के लिए टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। राजधानी शिमला के राजीव भवन में ब्रह्मानन्द ठाकुर ने पार्टी के बरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में टिकट के लिए आवेदन किया है बता दें कि ब्रह्मानंद ठाकुर पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है और आठ वर्षों तक लगातार कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रहने के अलावा 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत देओल के प्रधान रहे है टिकट आवेदन करने के बाद ब्रह्मानंद ठाकुर ने कहा कि मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि इस बार पार्टी निश्चित रूप से उन पर विश्वास जताएगी उन्होंने दावा किया कि भरमौर-पांगी की सीट इस बार कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर ही उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के खासमखास माने जाने वाले ब्रह्मानंद ठाकुर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष है और वर्ष 1993 में भी ब्रह्मानंद ठाकुर कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके है बहरहाल ब्रह्मानंद ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन कर दिया है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पार्टी उन पर विश्वास जताती है या नही।
