Bharmour

चन्हौता में सम्पन हुआ तीन दिवसीय मेला ब्रह्मानंद ठाकुर रहे मुख्यतिथि

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत चन्हौता में तीन दिनों तक चलने वाले मेले का समापन सोमवार को हो गया इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की इस मेले में आयोजित कुशती में राजू पहले स्थान पर रहे और विशाल को दूसरे स्थान पर सन्तोष करना पड़ा वॉलीबॉल में संचूई की तीन विजेता और बियाट की टीम उपविजेता रही जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में गरोला के टीम विजेता और चन्हौता की टीम उपविजेता रही मुख्यतिथि ब्रह्मानंद ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे और अपनी और से मेला आयोजकों को 11 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की युवक मण्डल प्रधान सुनील कुमार उप प्रधान अनिल शर्मा सचिव सुरेंद्र भारद्वाज सह सचिव सीता राम कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह और सभी कमेटी सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन के लिए गांववासियों को बधाई दी है समापन समारोह में मुख्यतिथि के साथ ग्राम पंचायत कुलेठ के प्रधान पूर्व प्रधान शंकर दास उपाध्यक्ष पंचायत समिति भरमौर कमलेश ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य देओल कुलेठ मदन लाल उपस्थित रहे।