Bharmour

ग्राम पंचायत बलोठ में सड़क न होने के कारण कई टन सेब सड़ने की कगार पर

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलोठ के प्रधान ने एक बार फिर सड़क निर्माण देरी के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया है उनका कहना है कि सड़क निर्माण के लिए लोगों ने अपनी जमीनें हंसी खुशी लोक निर्माण विभाग को दी लेकिन अब ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के चलते ग्राम पंचायत बलोठ के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनका कहना है कि इस सड़क निर्माण में जगह-जगह खुदाई की गई है और उस खुदाई के चलते अब पैदल चलने वाले रास्तों पर भी लोगों को चलना मुश्किल हो गया है यही नहीं उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि जहां इस सड़क निमार्ण में क्रेटवर्क होना चाहिए था वहां नहीं रहा है बल्कि ठेकेदार अपने मनमर्जी ढंग से इस सड़क का निर्माण कार्य कर रहे हैं उन्होंने सरकार और विपक्ष दोनों जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि एक ओर जहां सरकार इस सड़क निर्माण की ओर ध्यान नहीं दे रही है तो वहीं दूसरी और विपक्ष भी इस मुद्दे को उठाने में नाकाम रहा है उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बिना सड़क सुविधा के ग्राम पंचायत बलोठ में टनों के हिसाब से सेब सड़ने के कगार पर है क्योंकि उसको सड़क तक पहुंचाने में मुश्किलें हो रही हैं उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य को गति दी जाए ताकि ग्राम पंचायत बलोठ के लोग भी सड़क सुविधा का लाभ उठा सकें।