यहाँ लोगों ने पीठ पर उठाकर सडक तक पहुंचाई बीमार महिला लोगों की चेतावनी सड़क नहीं तो होगा चुनाव बहिष्कार
सड़क सुविधा से वंचित विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गाण के लोगों का दर्द एक बार फिर सामने आया है दरअसल शनिवार को इस पंचायत की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की तबियत बिगड़ी तो उस महिला को करीब दस किलोमीटर दूर पैदल चलकर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा ग्राम पंचायत गाण के उपप्रधान काका राम ठाकुर का कहना है कि हमारी पंचायत के लोग लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन किसी भी सरकार ने अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया है उनका कहना है कि सड़क सुविधा से वंचित हमारी पंचायत के कई लोग समय पर इलाज न मिलने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर ग्राम पंचायत गाण के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू नही किया जाएगा तो उनकी पंचायत आने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेगी।
