अमित भरमौरी ने लिलह कलेज के छात्रों की फ्रेशर पार्टी में की शिरकत
अमित भरमौरी ने लिलह कलेज के छात्रों की फ्रेशर पार्टी में की शिरकत
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अमित भरमौरी ने राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी में एन एस यू आई द्वारा आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में शिरकत की । यहां पहुंचने पर एन एस यू आई टीम द्वारा अमित भरमौरी का भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा संगीत गायन व अनेकों प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई इस कार्यक्रम के बाद अमित भरमोरी ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्र जीवन में बहुत ही जरूरी है जो की उनकी प्रतिभा को उजागर करते है और उनके मनोबल को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए समस्त एन एस यू आई टीम का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
