Bharmour

टूटे पुल पर रखकर पर जान हथेली पर गुजर रहे लोग लोक निर्माण विभाग नहीं कर पाया क्षतिग्रस्त पुल की मुरम्मत

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाले सिन्यूर पुल की मुरम्मत लोक निर्माण विभाग भरमौर नहीं कर पाया है जिसके चलते इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी जान हथेली पर रखकर इस पुल को पार करना पड रहा है बता दें की करीब डेढ माह पहले भारी भूषखलन के चलते लकड़ी का यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन करीब डेढ माह का लम्बा समय बीतने के बावजूद लोक निर्माण विभाग इस पुल की मुरम्मत नही कर पाया है जिसके चलते ग्राम पंचायत सिन्यूर के लोगों ने विभाग के प्रति खासा रोष है उधर युवक मण्डल प्रधान करतार सिंह का कहना है कि न तो सरकार यहां स्थाई पुल का निमार्ण कर पाई है और न ही लकड़ी के पुल की मुरम्मत हो रही है उन्होंने लोक निर्माण विभाग भरमौर से मांग की है कि जल्द से जल्द सिन्यूर पुल की मुरम्मत की जाए।