स्वास्थ्य केंद्र होली में एक्सरे मशीन दो माह से एक दर्जन पंचायतों के लोग झेल रहे परेशानी
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होली में पिछले दो माह से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है जिसके चलते होली तहसील की एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों के लोगों को एक्सरे सुविधा प्राप्त करने के लिए 40 किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल भरमौर या फिर 70 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चम्बा जाना पड़ रहा है जिससे कि लोगों का पैसा और समय दोनों बर्बद हो रहे है बता दें कि जीएमआर जल विद्युत परियोजना द्वारा इस एक्सरे मशीन को होली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ वर्ष पहले लगाया गया था लेकिन अब करीब दो माह से यह एक्सरे मशीन खराब पड़ी है और इसकी सुध न तो कम्पनी प्रबंधक ले रहे है और न ही स्वास्थय विभाग लोगों ने स्वास्थय विभाग भरमौर से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब एक्सरे मशीन लगाई जाए ताकि यहां के मरीजों को चंबा और भरमौर के चक्र न काटने पड़े। #healthcenterholi‘sx-raymachinebad #chcholibadcondition
