भरमौर क्षेत्र की धिमला पंचायत में सेलाव में बहे 3 लोग 8 वैकल्पिक और एक गोशाला भी आई चपेट में
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धिमला में रविवार को भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है भारी बारिश के चलते यहां के नदी नाले उफान पर थे और उसके चलते एक महिला सहित तीन लोग लापता हैं जबकि 8 वैकल्पिक पुल और 6 घराट व एक गौशाला इस सैलाब में बह गए है बता दें कि रविवार को ग्राम पंचायत धिमला में भारी बारिश हुई और इस बारिश के कारण बढ़े जलस्तर में यह लोग गायब बताए जा रहे है जिसमें एक महिला भी शामिल थी लापता लोगों में रोशन लाल स्पूत्र मदला राम गांव खोड़ी कुंता देवी पत्नी टीटू राम गांव धरेडी और सुरेंद्र कुमार गांव धरेड़ी शामिल है बहरहाल यह तीनों लोग लापता है और स्थानीय लोग व पुलिस इन्हे ढूंढने में जुटे है।उधर जिला चम्बा में पिछले 24 घंटो से हो रही बारिश के चलते भरमौर चम्बा सड़क मार्ग रजेरा और बती की हटी के पास कई घंटो तक बन्द रहा जबकि पठानकोट चम्बा सड़क मार्ग पर भी चनेड के पास मलबा आ जाने के कारण कुछ घंटो तक वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रहा। #flashfloodinchamba #flashfloodindhimla
