chamba

चंबा की केला पंचायत में भारी बारिश के चलते मकान ढहा दो परिवार हुए बेघर

Spread the love

सोमवार रात व रविवार सुबह हो रही भारी बारिश के कारण चंबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान की खबरें मिल रही हैं। वहीं अगर बात करें चंबा विकासखंड की तो यह सूचना प्राप्त हुई है कि सुरेश सिंह सुपुत्र गजेंद्र सिंह गांव करंगड़ ग्राम पंचायत कैला निवासी का घर भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है! घर के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हुए हैं! पड़ोसियों व पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से घर का सारा सामान पड़ोसी के घर में रखा गया है और घर के सदस्यों को पड़ोसी के घर में ही शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है! वहीं दूसरी और इसी पंचायत के निवासी भानो सुपुत्र हरदेव के मकान की दीवार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है तथा पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है! अकस्मात आई इस प्राकृतिक आपदा के कारण परिवार हतप्रभ हैं और गहरी चिंता में है!वहीं ग्रामीणों की मदद से उनके परिवार को पडो़सी के घर ठहराया गया है।दोनों परिवार के सदस्यों को भविष्य का डर सता रहा है कि बच्चों के भविष्य का अब क्या होगा।उनकी उम्रभर की कमाई से बनाए मकान बारिश की भेट चढ़ चुके हैं।पंचायत प्रतिनिधियों ने राजस्व विभाग व जिला प्रशासन को बारिश से हुए इस नुकसान की सूचना दे दी गई है।वहीं पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन से यह आग्रह किया है कि भारी बारिश के कारण हुए क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के प्रभावित परिवारों की मदद की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों की चिंता कुछ हद तक कम हो सके। उधर इस बारे जब तहसीलदार चंबा सुभाष ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस नुकसान के बारे में अभी सूचना मिली है मौके पर सबंधित कानूनगो व पटवारी को सूचना दी जाएगी वहीं नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता की जाएगी। #HousecollapsedinChamba,twofamilieslefthomeless #heavyraininchamba