उधान विभाग होली के कुठेड़ पौधशाला के स्टोर पर चोरों ने किआ हाथ साफ मामला दर्ज
उद्यान विभाग की होली में कुठेड स्थित राजकीय पौधशाला के स्टोर का दरवाजा तोड कर अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे विभाग को हजारों रूपयों का चूना लगा है। उद्यान प्रसार अधिकारी ने इस बावत पुलिस चौकी होली को सूचना दे दी है। जिस गुरूवार को पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खबर की पुष्टि उद्यान प्रसार अधिकारी पंकज कुमार ने की है जानकारी के अनुसार होली के कुठेड में उद्यान विभाग की पौधशाला है। जहां पर विभाग ने उपकरण व अन्य सामग्री को रखने हेतू स्टोर बनाया है। माना जा रहा है कि बीते दिनों रात के समय अज्ञात लोगों ने स्टोर का दरवाजा तोड कर भीतर प्रवेश किया। हांलाकि इससे पहले अज्ञात लोगों द्वारा स्टोर के दरवाजे पर लगाए ताले को तोडने का प्रयास किया है। लिहाजा अज्ञात लोगों ने स्टोर के भीतर एक कटटर, दो लोहे की रॉड और दो कैंची चोरी कर ले गए है। उद्यान प्रसार अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जब पौधशाला में तैनात कर्मचारी डयुटी पर पहंुचा, तो स्टोर का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि इस बावत पुलिस चौकी होली को सूचना दी। जिस पर गुरूवार को पुलिस चौकी होली से एक टीम ने मौके का दौरा किया। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। #horticulturedepartmentholi#horticulturedepartmentholi
