National

महिलाओं को तोहफा, वूमन स्कीम्स के लिए तीन लाख करोड़

Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में महिलाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने सातवें बजट भाषण में महिलाओं और बच्चियों को लाभ पहुंचाने के अलग-अलग योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपए आबंटित करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टांप ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टांप ड्यूटी पर बड़ी राहत मिल सकेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में घोषणा की है कि वर्कप्लेस पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए सरकार महिलाओं के लिए विशेष रूप से कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

देश भर में बनेंगे वर्किंग वूमन्स हॉस्टल्स

देशभर में कामकाजी महिलाओं की मदद के लिए सरकार छात्रावास यानी वर्किंग वूमन्स हॉस्टल्स चलाती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में देशभर में और भी जगहों पर वर्किंग वूमन्स हॉस्टल्स बनाने की बात कही है। इससे दूसरे शहर में रहकर काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।