National

Budget: बच्चों के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य ’

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

फाइनांस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में माइनर्स (नाबालिग) के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) की घोषणा की गई है। इसे एनपीएस वात्सल्य नाम दिया गया है। इस प्लान में आपका बच्चा जैसे ही 18 साल का होगा, यह स्कीम नॉर्मल एनपीएस में कन्वर्ट हो जाएगी। इस स्कीम के साथ पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए पेंशन प्लान कर सकते हैं।

एनपीएस वात्सल्य माइनर्स के लिए एक प्लान है, जिसमें माता-पिता और अभिभावक कंट्रीब्यूशन कर सकते हैं। जैसे ही आपका बच्चा 18 साल का होगा, यह स्कीम रेगुलर एनपीएस में कन्वर्ट हो जाएगी। आम लोगों की रिटायरमेंट संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) लाई थी। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ही पीएफआरडीए एक्ट 2013 के तहत एनपीएस को रेगुलेट करती है।