BharmourHimachal PradeshTribal

उपमंडल भरमौर के अंतर्गत आल्ला नाला स्थित एमसीसी स्टोन क्रशर प्लांट संचालित किया जा रहा है।

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

उपमंडल भरमौर के अंतर्गत आल्ला नाला स्थित एमसीसी स्टोन क्रशर प्लांट संचालित किया जा रहा है। इस प्लांट में सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्रेशर संचालक की मनमानियां इस हद तक बढ़ गई हैं, कई साल बीत जाने के बाद भी उन्होंने प्लांट चलाने के लिए अनुमति नहीं ली हुई है। अधिवक्ता कपिल शर्मा ने एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने एमसीसी कंपनी के खिलाफ शिकायत में लिखा है कि ग्रामीणों ने कई बार एमसीसी कंपनी के अधिकारियों को बार-बार चेतावनी और विज्ञापन देने के बावजूद भी स्टोन क्रशर प्लांट अनुमति के बिना काम जारी रखा हुआ है। कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की धज्जिया व घोर अवहेलना कर रही है। स्टोन क्रशर प्लांट के अनियंत्रित संचालन से आस-पास के क्षेत्रों के पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँच रहा है। इसमें वायु, जल, व ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। साथ ही स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
प्लांट संचालन की वज़ह से सड़क में फैली बजरी, पत्थर व रेते के कारण प्लांट के आस-पास कई दुर्घटनाएँ और हादसे हुए हैं। जिससे स्थानीय निवासियों, मणिमहेश यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चलाये जा रहे कंपनी द्वारा स्टोन क्रशर प्लांट की अनुमति और लाइसेंस न होने के कारण पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर रही है। वही एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने मामले की उचित मामलें की जांच के आदेश दिए है।