chamba

बागवानी विभाग ने साहो में लगाया एक दिवसीय जागरूकता शिविर

Spread the love

(साहो-1,साहो-2,कीडी़ ,बंजल,लग्गा, पेटी, पंडाह) विकासखंड मैहला व चंबा के किसानों,बागवानों को इस वर्ष सेब व अन्य फल पौधों की उन्नत किस्मों की विभाग द्वारा उपलब्धता उनके गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एक दिवसीय जागरूकता शिविर में डॉ प्रमोद शाह विषय वस्तु विशेषज्ञ,डॉ मनोहर लाल उद्यान विकास अधिकारी,सुरभि,तृप्त वलौरिया,प्रहलाद द्वारा विभिन्न फल को देने की मांग तथा इस बात पर पौधों को लगाने के लिए जागरूक व दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ प्रमोद शाह ने बागवानों को अवगत कराया कि इस वर्ष विभाग के पास लगभग 1.5 लाख उन्नत किस्म के फल पौधे की आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों को की जाएगी इसी को लेकर अक्टूबर-नवंबर माह में सभी इच्छुक बागवान अपनी-अपनी मांग अनुसार इन फल पौधों को लगाने के लिए भूमि सुधार कार्य रेखांकन करना व गड्ढे लगाने हेतु कार्य शुरू कर दें। वहीं विभागीय अधिकारियों के संपर्क में इन कार्यों को करना सुनिश्चित करें इस बैठक में विभिन्न कलेक्टरों के प्रधान के अतिरिक्त करीब 70 किसानों ने भाग लिया।