आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कुल होली के 9 बच्चे लेंगे जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग
भरमौर खण्ड की खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल होली और गरोला के 9 बच्चों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है जिसके लिए स्कूल की चेयरपर्सन रजनी देवी ने स्कूल के अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल होली के 5 और गरोला के 4 बच्चे चम्बा में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे उन्होने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में होली स्कूल के छात्र कार्तिक स्पुत्र सुभकरण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया है जोकि स्कूल के लिए बड़े सम्मान की बात है उन्होंने कहा कि हिमांशु और अर्पित कबड्डी, कार्तिक 100 मीटर दौड़,ऋषिका लम्बी कूद, शॉट फुट खो खो और कबड्डी और दिवांशी खो खो, कबड्डी ,शोलो सॉन्ग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेगी।
