पानी के टैंक का निर्माण कर पानी डालना भूली जल विधुत परियोजना
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली क्षेत्र में किस तरह परियोजना द्वारा दिए गए पैसों का दुरयोग हुआ है उसका ताजा मामला ग्राम पंचायत होली में देखने को मिला है परियोजना प्रबंधको ने इस पंचायत के सुटकर गांव में एक जल भंडारण पानी के टैंक के निर्माण की कवायद कुछ वर्ष शुरु की थी लेकिन इस टैंक का निमार्ण होने के बावजूद इस जल भंडारण टैंक में पानी की बूंद तक नहीं गिर पाई है ग्राम पंचायत होली के पूर्व उपप्रधान देश राज का कहना है कि इस मामले को लेकर वो पंचायत के माध्यम से उठा चुके है लेकिन आज तक इस पर अमल न तो कम्पनी प्रबंधकों ने किया और न ही जल शक्ति विभाग ने उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से इस जल भंडारण टैंक की मुरम्मत कर इसमें पानी की सप्लाई चलाई जाए ताकि ग्राम पंचायत होली के आधा दर्जन वार्डों के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
