हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर क्या कुछ बोले विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज
बुधवार को चम्बा से तीन बार विधायक रहे हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर विधानसभा हंसराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबका आधिकार है की वो जिस मर्जी राजनितिक दल में रहे यह उसका संवैधानिक अधिकार है उन्होने कहा कि हर्ष महाजन का जिला चम्बा में अच्छा खासा प्रभाव है और उनके भाजपा में आ जाने के बाद निसंदेह भाजपा को समस्त जिला चम्बा में आने वाले विधानसभा चुनावों में लाभ मिलेगा।
