बंदना कला मंच करेगा तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
बंदना कला मंच चम्बा के सौजन्य से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा मंगलवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस कर भुवनेश्वर स्वामी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जिला चम्बा और प्रदेश के उन कलाकारों को मौका देना रहेगा जिनमें प्रतिभा तो जरूर होती है लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल पाता उन्होने पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला चम्बा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी रहेगा।
