Bharmour

नयाग्रा पंचायत के चार गांव 15 दिनों से अँधेरे में

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत न्याग्रा के चार गांवो में पिछले 15 दिनों से बिजली गुल है जिसकी वजह से यहां के ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर है ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में जब हम बिजली बोर्ड के कार्यालय में शिकायत करने आते है तो वहां कार्यालय में ताला लटका हुआ मिलता है उनका कहना है कि ग्राम पंचायत न्याग्रा के धोगी, चुनेड, सुरई और उर्ना गांवो के लोग पिछले 15 दिनों से अंधेरे में रातें गुजार रहे है लेकिन बिजली बोर्ड के और से कोई भी कर्मचारी खराब बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठा रहे है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाए।