भरमौर की सिन्यूर पंचायत के झुरेड गांव के लोगों को डरा रहा लघु परियोजना सिन्यूर का फॉर वे टैंक …….
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत सिन्यूर में बनी लघु परियोजना का फोर वे टैंक के कारण झुरेड गांवो के लोगों की रातों की नींद हराम हो चुकी हैं टैंक की जर्जर हालत को देखकर गांव के लोगों को हमेशा यह भय बना रहता है कि न जाने कब यह टैंक फूटता है और वो लोग अपने परिवारों सहित इसके शिकार बनते है झुरेड़ निवासी अशोक कुमार का कहना है कि कुछ वर्ष पहले इस टैंक का निमार्ण हुआ था तब हमने इसका विरोध किया था लेकीन कंपनी प्रबंधकाें ने हमें यह बोलकर टाल दिया कि इसमें पानी स्टोर नही होगा उनका कहना है यही नहीं परियोजना में रोजगार की बात भी परियोजना प्रबंधकों ने कही थी उनका कहना है कि इस टैंक के निमार्ण के समय घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है इसलिए हमें इस टैंक के फूटने का अंदेशा है अशोक कुमार ने मांग की है कि इस टैंक की मुरम्मत की जाए ताकि इसके नीचे बसने वाले झुरेड़ गांव के लोग चैन से अपनी रातें गुजार सकें।
