भरमौर की सांह पंचायत में जमीन छूती बिजली तारें दे रही हादसे को न्यौता
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत सांह में ज़मीन छूती बिजली की तारें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं इस पंचायत के सांह और गुलई गांव के बीच बिजली बोर्ड की लाइन जमीन को छू रही है हैरानी की बात है कि सांह के लोग इन्ही झूलती बिजली लाइनों के तले खेती करने को मजबूर युवक मंडल सांह के सचिव प्रवीण कुमार का कहना है कि जमीन छूती लाइनों के नीचे खेतों की बिजाई अपनी जान जोखिम में डालकर कर रहे है उनका कहना है कि इस जमीन छूती बिजली लाइनों की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकीन बिजली बोर्ड की और से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है उनका कहना है कि इन झूलती बिजली लाइनों की दूरी ज़मीन से इतनी कम है कि इनकी चपेट में कभी भी कोई पशु भी आ सकता है उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द इन झूलती बिजली लाइनों को ऊपर उठाया जाए ताकि इनकी चपेट में आने से बचा जा सके।
