भरमौर हडसर सडक मार्ग पर प्रन्घाला के पास सड़क से उतरी निजी बस ……
बुधवार सुबह भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर एक चलती बस सड़क से उतर गई सुबह यह निजी बस हडसर से इंदौरा ले और जा रही थी लेकिन जैसे ही करीब सात बजे यह प्रंघाला नाला के पास पहुंची तो बस के टायर स्किड हो गए जा सके चलते बस सड़क से बाहर हो गई बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह बस अनियंत्रित हुई उस स्थान पर भेड़ बकरियां बैठी थीं और उन्हीं के गोबर पर इस बस के टायर स्किड हो गए बता दें कि भेड़ बकरियों के गोबर पर जैसे ही बारिश होते हैं तो पक्की सड़क पर जबरदस्त फिसलन पैदा हो जाती है जब बस सड़क से निकली उस समय करीब एक दर्जन यात्री बस में सवार थे बहरहाल बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
