मोदी की चंबा रैली में भाग लेने के लिए भरमौर के होली बाजार में डॉ जनक ने बांटे निमंत्रण पत्र ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली बाज़ार में बुधवार को डॉक्टर जनक राज ने दुकानदारों को निमंत्रण पत्र बांटे इस मौके पर डॉक्टर जनक राज दुकानदारों को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए वीरवार को चम्बा में प्रस्तावित प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के दौरे का निमंत्रण दिया इसकी जानकारी देते हुए मैहला ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भरमौर पांगी की जनता बेहद उत्साहित है और उनको सुनने के लिए भरमौर से हज़रों की संख्या में लोग 13 अक्टूबर वीरवार को चम्बा चौगान पहुंचेंगे उन्होंने कहा डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का चम्बा चौगान में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
