Uncategorized

करवा चौथ के व्रत के मौके पर सैंकड़ो महिलाओं ने लाके वाली माता मन्दिर में टेका माथा …..

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में करवा चौथ के मौके पर सैंकड़ों महिलाओं ने लाके वाली माता मन्दिर में माथा टेका बता दें कि इस मन्दिर में हर वर्ष समूचे भरमौर क्षेत्र की महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचती है और माता के भजन कर उस पर नाचती गाती है इसके अलावा करवा चौथ व्रत पर अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती है तहसील मुख्यालय होली से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ने वाले इस मन्दिर को पुत्र रत्न के लिए भी माना जाता है ग्राम पंचायत देओल की रहने वाली पूजा ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की अधिकतर सुहागन महिलाएं हर वर्ष इस मन्दिर में यहां आती है और अपने पति की लम्बी आयु की कामना करती है।