ग्राम पंचायत सांह के गुलई गांव में बिजली के पोलसे करंट लगने से गाय की मौत ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत सांह में आखिर वही हुआ जिसका सभी को डर था शुक्रवार को सांह पंचायत के गुलई गांव में बिजली का करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सांह में ज़मीन छूती तारों और लचर व्यवस्था को लेकर समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से बिजली बोर्ड से मांग की थी कि उनकी बिजली लाइनों की मुरम्मत की जाए लेकिन बिजली बोर्ड ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की उनका कहना है कि ग्राम पंचायत सांह में करंट लगने की यह तीसरी घटना हो चुकी है युवक मंडल सांग के सचिव प्रवीण कुमार का कहना है कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से आज एक बेजुबान की जान चली गई है उनका कहना है कि सांह पंचायत की खराब बिजली लाइनों को दुरुस्त न किया गया तो स्थानीय ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ सकते है।
