कुलेठ में हुआ एकदिवसीय कम्युनिटी मोबलाइजेशन कैम्प का आयोजन ……
जनजातीय क्षेत्र होली में शुक्रवार को सामुदायिक सहमभागीदारी के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलेठ में शिक्षा खण्ड गरोला के सौजन्य से एक दिवसीय कम्युनिटी मोबलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमे शिक्षा खण्ड गरोला के तहत आने वाली विभिन्न स्कूल प्रबन्धन समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, पीआरआई सदस्य तथा समाज के अन्य वर्गों के सदस्यों सहित लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी एवम प्रधानाचार्य डाइट राजेश शर्मा ने की इस कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कूल प्रबन्धन समितियों के कार्य ,कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
