Bharmour

मजदूरों की हड़ताल के चलते चौथे दिन भी बंद रहा परियोजना निर्माण कार्य ……

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन 240 मैगावाट क्षमता वाली कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चौथे दिन भी बन्द रहा सीटू यूनियन के आहवान से बन्द चल रहे इस निर्माण कार्य को शुरू करवाना परियोजना प्रबंधकों के लिए चुनौती बन गया है यूनियन का साफ कहना है कि जब तक कम्पनी उनकी मांगों को नहीं मानती हैं तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा बता दें की इस परियोजना के मजदूर लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कंपनी प्रबन्धक उनकी मांगों को मानने में आनाकानी कर रहे है मजदूरों की मुख्य मांगों में तीन सालों के एरियर का भुगतान, ठेकेदारों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भुगतान, दिवाली बोनस, पीआरडवल्यू और डीएमआर के सभी मजदूरों को मिलने वाली छुटियां दी जाए और अर्जित अवकाश के वेतन का भुगतान किया जाए।