chamba

पांगी से हैलीकॉपटर के माध्यम से चंबा पहुंची इवीम मशीने

Spread the love

मतदान के बाद पांगी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ईवीएम मशीनें चंबा लाई गई। मतदान से दो दिन पहले जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी हुई थी। चूंकि चंबा जिले का भरमौर विधानसभा क्षेत्र का जनजातिय क्षेत्र पांगी बर्फबारी के चलते 6 माह तक शेष दुनिया से कटा रहता है। इसीलिए चुनाव से संबंधित सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही पांगी भेजी गई थी और चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही ईवीएम मशीनें भी पांगी से चंबा लाई गई हैं। इसकी जानकारी उपायुक्त चंंबा डीसी राणा ने दी। उन्होंने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत उपमंडल पांगी से मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने के उपरांत हेलीकॉप्टर के माध्यम से ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को आज चंबा लाया गया है‌।