Bharmour

एक पोलिंग स्टेशन जहाँ पहुँचने के लिए पोलिंग पार्टी को तय करना पड़ा कई किलोमीटर बर्फीला रास्ता

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कियूर पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने में पोलिंग पार्टी को कढ़ी मशक्कत करनी पड़ी ग्राम पंचायत देओल के अंतर्गत आने वाले इस पोलिंग स्टेशन में मतदान से ठीक एक दिन पहले करीब आधा फुट बर्फ गिरी थी लेकिन बर्फ की मोटी चादर को चीरते हुए पोलिंग पार्टी ने न केवल कियूर पोलिंग स्टेशन पर बूथ लगाया बल्कि कुल 4 मत भी डलवाए यह भरमौर क्षेत्र का ऐसा पोलिंग स्टेशन रहा जहां मात्र आधा दर्जन से भी कम मतदान हुआ बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर का कियूर गांव ऐसा एकमात्र गांव है जहां के लोग गर्मियों में 6 माह का समय यहां बिताने के बाद सर्दियों की दस्तक के साथ ही जिला कांगडा की और स्थानांतरित हो जाते है।