Bharmour

होली खड़ामुख सडक मार्ग पर मछेतर के पास बीच सडक टिप्पर फंसने से थमे बड़े वाहनों के पहिए ……

Spread the love

वीरवार सुबह होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर मछेतर के पास टिप्पर फंसने के कारण यह सड़क मार्ग बडे़ वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द पड़ गया है वीरवार सुबह रेत से भरा एक टिपर चम्बा से होली की और आ रहा था लेकिन जैसे ही यह टिपर मछेतर के पास पहुंचा तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह बीच सड़क पर हांफ गया बीच सड़क पर टिपर खराब होने के कारण होली से बाहरी क्षेत्रों को जाने वाली और हर रोज यहां पहुंचने वाली बसों के पहिए मछेतर में ही थम गए जिसके चलते इन बसों में यात्रा करने वाली यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।