हैलीपैड मैदान होली में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज पहले मैच में देओल ने चन्हौता को एक विकेट से हराया ……
रविवार को हैलीपेड मैदान होली में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ इस प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दो दर्जन टीमें भाग लेंगी होली द लैंड ऑफ शिवा के सौजन्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम को 21000 रुपए की राशि और ट्राफी भेंट की जाएगी उपविजेता टीम को 11000 रुपए की राशि और ट्राफी भेंट की जाएगी इस प्रतियोगिता में खेले गए प्रत्येक मैच मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक को भी पुरुस्कृत किया जाएगा प्रतियोगिता के आयोजक मनोज ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम से 2100 रुपए की एंट्री फीस ले जाएगी।प्रतियोगिता का पहला मैच रविवार को देओल टाइगर और चन्हौता रॉक स्टार की टीमों के बीच खेला गया जिसमें देओल टाइगर के टीम ने चन्हौता रॉक स्टार की टीम को एक विकेट से हराया।
