चंबा में पिक अप वाहन से 20 पेटियां अवैध शराब बरामद ……
रविवार को भटलवां के पास चम्बा पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है यह अवैध शराब एक पिक अप वाहन में लाई जा रही थी इस मामले में पुलिस ने राजेश कुमार ग्राम बग्गा के खिलाफ पर मामला दर्ज कर लिया गया है बता दें कि जिस पिक अप वाहन में यह अवैध शराब बरामद की गई है उसमें ऊपर कुछ और सामान डाला था और उसके नीचे दबाकर इन शराब की पेटियों रखा गया था है अवैध शराब बरामद की गई है जिसमें ओल्ड मोंक की 12 पेटी और 8 पेटी ऑफिसर्स चॉइस बरामद की गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
