जीएसएसएस होली की छात्रा सोनिका ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित …..
विनोद ठाकुर भरमौर भरमौर में पिछले सप्ताह मनाए गए जनजातीय गौरव दिवस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होली की बाहरवीं कक्षा की छात्रा सोनिका ने चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसके लिए उसे भरमौर प्रशासन ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है इसकी जानकारी देते हुए डी पी ई डी आर ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता दो शिक्षा खंडों भरमौर और गरोला के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें सोनिका ने चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके लिए वीरवार को मॉर्निंग एसेंबली में सोनिका को होली स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
