होली की एकमात्र एटीएम मशीन हुई खराब 15 पंचायतों के लोगों को पेश आ रही दिक्कत …..
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की तहसील होली में लगाई गई एटीएम मशीन खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पंजाब नैशनल बैंक के सौजन्य से लगाई गई यह इकलौती एटीएम मशीन कुछ दिनों से खराब चल रही है जिसकी वजह से होली बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों को भारी बिना पैसों के ही घर लौटना पड़ रहा है बता दें कि होली तहसील की करीब 15 पंचायतों के लोग इस एटीएम मशीन पर निर्भर करते है और इस मशीन के खराब होने के बाद स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस टीएम मशीन की मुरम्मत की जाए।
