जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में कीड़ी स्कूल की दो छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में जिलेभर में झटका पहला स्थान ……
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी की दो छात्राओं ने बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिलेभर में पहला स्थान हासिल कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे स्कूल की अर्पणा और क्यादू ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है और अब यह दोनों छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
