Bharmour

रंग लाई सबकी मेहनत इलाज हुआ आसान ,बीमार बेटी किरण के पिता की अपील अब न करे कोई दान ……

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गहरा के कुलदीप कुमार की एक छोटी सी अपील ने उसकी बेटी का इलाज आसान कर दिया है बता दें कि कुलदीप की बेटी किरण पिछले 2 वर्षों से अस्पताल में दाखिल है और इस बेटी का हार्ट ट्रांसप्लांट होना है जिसके लिए 20 से 22 लाख रुपए का खर्चा डॉक्टर ने बताया था और इसके लिए दो कुछ दिन पहले ही कुलदीप ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी उनकी मदद की गुहार को सुनकर दानियों ने दिल खोलकर दान दिया और आज सोशल मीडिया पर ही कुलदीप कुमार ने एक और वीडियो डाला जिसमें उन्होंने सब लोगों से अपील की कि जितना पैसा उनकी बेटी के इलाज के लिए चाहिए था उतना हो गया है कृपया करके अब जो दानी सज्जन है वह अब पैसा जो है वह दान ना करें सोशल मीडिया पर यह मेहनत सब लोगों की रंग लाई है और अब इसी मुहिम के चलते एक बेटी को जीवन दान मिलने जा रहा है कुलदीप कुमार भरमौर की ग्राम पंचायत गैहरा के रहने वाले हैं और इससे पहले भी उनके दो बच्चों की मौत गंभीर बीमारी के चलते हो चुकी हैं जिसका जिक्र उन्होंने लगातार इस वीडियो में किया था और उनकी वीडियो सुनने के बाद हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहर से भी की दानियों ने दिल खोलकर दान दिया और आज इसी का नतीजा है कि कुलदीप कुमार का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी के लिए जितने धन की आवश्यकता थी वह राशि पूरी हो गई है इसलिए कृपया लोग जो हैं अब ध्यान ना दें क्योंकि मुझे और पैसों की आवश्यकता नहीं है।