Bharmour

भरमौर की इस बेटी को चाहिए आपका एहसान , दिल खोलकर करे दान ,ताकि बचाई जा सके इस मासूम की जान …

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले वाली गहरा पंचायत की एक बेटी को आपकी मदद की दरकार है यह मासूम पिछले दो सालों से हॉस्पिटल में एडमिट है और इसके दिल को ट्रांसप्लांट करने के लिए 20 से 22 लाख रुपए का खर्चा डॉक्टर ने बताया है इसके पिता कुलदीप कुमार एक मामूली सी नौकरी करते हैं जिसमें उन्हें महज ₹10000 प्रतिमाह पैसा मिलता है उनका कहना है कि वह पिछले 2 साल से इस बेटी के इलाज में लगे हुए हैं लेकिन अब वह पाई पाई को मोहताज है इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो डालकर अपनी बच्ची को जीवन दान देने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है उनका कहना है कि उनके दो बच्चे पहले भी बीमारी की जद में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं लिहाजा इस बच्चे की जान भी तभी बच सकती है जब लोग दिल खोल कर दान करेंगे। #ThisgirlofBharmourneedshelp #Ahugeamountisrequiredforhearttransplant