Bharmour

जंगल में भड़कीं आग की चपेट में आने से मन्दिर जलकर राख स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू …..

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला में जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से एक मन्दिर जलकर राख हो गया गनीमत यह रही कि जब तक आग घरों तक पहुंचती उससे पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया मामले की जानकारी देते हुए गरोला पंचायत के उपप्रधान शिव कुमार ने बताया कि गुवाड़ गांव के पास जंगल में पिछले तीन दिनों से आग भड़की हुई है जो कि आज एक मन्दिर तक पहुंच गई उनका कहना है कि आग गांव के आस पास पहुंच गई है और वन विभाग का कोई भी व्यक्ति मौके पर नही पहुंचा है उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत गरोला के जंगलों में लगी आग पर काबू पाया जाए और इस आगजनी में जल चुके मन्दिर का पुनर्निर्माण किया जाए।