Himachal Pradesh

Board Exams : इस बार 2250 सेंटर में बोर्ड परीक्षाएं, मार्च-अप्रैल में होंगे एग्जाम

Spread the love

नए परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण के बाद दी जाएगी सहमति, मार्च-अप्रैल में होंगे एग्जाम

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में प्रदेशभर में करीब 2250 परीक्षा केंद्रों में मार्च-अप्रैल में दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक फाइनल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास अब तक नए परीक्षा केंद्र जारी रखने व परीक्षा केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए आवेदन प्रपत्र पहुंच गए हैं। इसके तहत 2215 से लेकर 2250 के करीब परीक्षा केंद्र फाइनल परीक्षाओं में सूचारू रूप से परीक्षाएं संचालित करवा पाएंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से नए परीक्षा केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने वाले सेंटरों टीमों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद ही उन्हें अंतिम सहमति प्रदान की जाएगी। हालांकि अपग्रेड व जारी रखने वाले केंद्रों को जल्द ही सहमति प्रदान कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में आयोजित करवाई जाएंगी।

परीक्षाओं की तैयारियों के लिए बोर्ड प्रबंधन जुटा हुआ है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में करीब 2250 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें निजी स्कूलों में करीब 250, जबकि दो हज़ार के करीब परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों में रहेंगे। एसओएस परीक्षा के लिए 200 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उक्त सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाया जा रहा है। सीसीटीवी को स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय से ही सभी गतिविधियों को देखा जा सकेगा। जिससे परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की नकल को लेकर संभावनओं को पूरी तरह से खत्म किया जा सकें। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नए केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए बोर्ड की टीमें जाएंगी। एचडीएम