ब्रह्मानन्द ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू से मिले होली उतराला सड़क निर्माण सहित कई क्षेत्र की समस्याओं से करवाया अवगत …..
ट्राइबल टुडे शिमला राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू से शिमला में मुलाकात की इस मौके पर ब्रह्मानंद ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के ड्रीम प्रोजेक्ट होली उतराला सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होली में लम्बे अरसे से खाली पड़े पदों को भरने की मांग भी उन्होंने प्रमुखता से उठाई ब्रह्मानंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर पर भाजपा के पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र भाषा में की गई नारेबाजी की भी कड़ी निंदा की है उन्होंने इस पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री यह बताएं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना कब सीखेगी उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा ने नारे लगाकर भाजपा ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हुई अपनी हार को पचा नहीं पा रही है और बौखलाहट में इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि विरोध करने की भी एक सीमा होती है लेकिन भाजपा ने सारी सीमाएं मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के विरुद्ध अभद्र भाषा में नारेबाजी कर वह सारी सीमाएं लांघ दी है उन्होंने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की खूबसूरती भी यही है कि हम अपनी बात को संवैधानिक तौर पर रख सकते हैं लेकिन शनिवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह के शब्द इस्तेमाल किए उनसे यह प्रतीत होता है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के कारण भाजपा नेताओं और कार्यक्रताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषी पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ब्रह्मानंद ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से भाजपा के नेताओं की नींद हराम हो गई है उन्होंने कहा कि पांच साल भाजपा ने घोटालों और भ्रष्टाचार में डूबे रहे और प्रदेश पर कई हजार करोड़ रुपए का ऋण लाद दिया उन्होंने कहा कि जीतने भी सरकारी कार्यालय और संस्थान बन्द हुए है उनको भाजपा सरकार ने चुनावों के मद्देनजर खोल दिया था लेकिन इसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं था उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके इन संस्थानों को बन्द कर ऐतिहासिक फैसला लिया जिसका लाभ आने वाले दिनों में प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।
