तकनीकी शिक्षा में बड़े सुधार करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने निजी संस्थानों पर निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के दिए निर्देश
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 364 तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थान कार्यरत हैं, जिनमें से 184 निजी संस्थान हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन निजी संस्थानों के विनियमन एवं निगरानी के लिए तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। सीएम ने विभाग को संसाधनों को सुव्यवस्थित करने तथा दक्षता में सुधार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व बहुतकनीकी महाविद्यालयों को एक ही परिसर में एकीकृत करने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी सुझाव दिए।
युवाओं को मिलेगी प्लेसमेंट
मुख्यमंत्री विभाग को युवाओं के लिए बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए उद्योगोन्मुखी एवं रोजगार प्रदान करने वाले आधुनिक पाठ्यक्रम आरंभ करने के निर्देश दिए। उद्योगों में आवश्यक कौशल एवं उपलब्ध प्रशिक्षित श्रमशक्ति की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। आवेदक उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विभाग को विशेष पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि का आकलन करने के लिए अध्ययन करने के भी निर्देश दिए।
क्वालिटी एजुकेशन पर जोर
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग
