चंबा स्काउट्स एवं गाइड्स का 56 सदस्यीय दल राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने राज्यस्थान हुआ रवाना …..
भारत स्काउट्स एवम गाइड्स का 56 सदस्यीय दल आज 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)राजेश शर्मा और जिला ट्रेनिंग आयुक्त पूनम पूरी की अगुवाई में आज जोधपुर राजस्थान के लिए रवाना हुआ। स्काउट गाइड में चम्बा के 13 से 17 साल की उम्र के 50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।इस दल को जिला सचिव अभिमन्यु ठाकुर ने झंडी दिखा कर रवाना किया।जिला मुख्य आयुक्त एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने सभी स्काउट्स गाइड्स को बधाई देते हुए राष्ट्रीय जम्बोरी में बेहतर प्रदर्शन और बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। ।इस दल में जिला हेडक्वार्टर आयुक्त दलीप सिंह, ज़िला ट्रेनिंग आयुक्त स्काउट राकेश शर्मा, रंजना ओर सोनिका भी शामिल है। ये दल 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली जोधपुर में रुकेगा।इस जंबूरी का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू जी करेंगी। ये दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा जिसमे चम्बा का नुआला विशेष आकर्षण रहेगा।इसके अलावा गद्दी नाटी भी प्रस्तुत की जाएगी। प्रदर्शनी में चम्बा रुमाल चम्बा थाल ,चुख,जरीस,कचालू ओर बिभिन्न प्रकार के अन्य उत्पाद भी शामिल रहेंगे। स्काउट्स गाइड्स में अनूप,हर्षिता,अंकिता ,संतोष, राशि,निशा,अजय,अश्वनी ,ब्रजेश आदि हिस्सा ले रहे है
