chamba

थ्रोबाल एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष बने ओपी शर्मा ….

Spread the love

ट्राइबल टुडे चंबा
थ्रोबाल एसोसिएशन इकाई चंबा की कार्यकारिणी का गठन बुधवार को कर दिया गया। जिसमें ओपी शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त एमएम डेनियल को उपाध्यक्ष अभिनव कौशल को महासचिव गुलशन नंदा को सचिव व पवन कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुमन कुमार अजय कुमार और विनोद कुमार को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि थ्रोबाल एसोसिएशन के गठन के बाद चंबा में भी इस खेल को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि थ्रो बॉल को जिला चंबा में नई बुलंदियों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। वही स्कूलों में भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सख्त प्रयास किए जाएंगे। ताकि इस खेल में बच्चे अपना उज्जवल भविष्य बना सकें और भविष्य में मैडल भी ला सकें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा है कि पूरे जिला चंबा के हर गांव में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। वही गांव-गांव तक यह खेल पहुंचे इसके लिए आम लोगों की राय भी ली जाएगी।