हार्ट अटैक के चलते होली के युवा प्रधान का आकस्मिक निधन शौक में डूबा समूचा क्षेत्र …..
ट्राइबल टुडे भरमौर
विकास खंड भरमौर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत होली के प्रधान देवी सिंह गुरदास की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। आरंभिक तौर पर हार्ट अटैक मौत की बजह मानी जा रही है। बहरहाल देवी सिंह की मृत्यु का समाचार चलते ही समूची होली घाटी शोक में डूब गई है। पता चला है कि देवी सिंह एक संस्था के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए होशियारपुर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वह अन्य साथियों के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे। इस दौरान अचानक से वह अचेत हो गए। जिस पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
लिहाजा शनिवार सुबह मृतक का शरीर होली पहुंचेगा। उधर, देवी सिंह गुरदास के निधन से समूची होली घाटी गमगीन हो गई। देवी सिंह गुरदास मिलनसार व्यक्ति थे और जनता के बीच भी उनकी गहरी पैंठ थी। क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की बात हो, यहां किसी जरूरतमंद की वह हर समय आगे आकर जनता व जरूरमंदों के लिए कार्य करते थे। उधर, विकास खंड भरमौर की पंचायत प्रधान यूनियन ने देवी सिंह गुरदास की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। संघ के प्रधान शाम ठाकुर, ग्राम पंचायत दयोल के प्रधान अनिल दत्त गौतम, चंहौता के प्रधान रोहित राही, न्याग्रां के अशोक ठाकुर, लामू के प्रधान लाल चंद, पूलन की प्रधान अनीता कपूर, कुलेठ की प्रधान राधा देवी, ग्रोंडा की सीमा देवी कवारसी की सुरसा देवी समेत क्षेत्र की सांह, सिंयूर, उलांसा, गरोला समेत अन्यों ने गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।
