chamba

ड्यूटी से लौट रहे फार्मसिस्ट की कार खाई में गिरी हालत नाजुक ….

Spread the love

चंबा -चकलू मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। घायल की पहचान राजेंद्र कुमार वासी गांव घोल्टी डाकघर सरोल के तौर पर की गई है, जोकि वेटनरी विभाग में फार्मासिस्ट कार्यरत बताया गया है। मेडिकल कालेज में उपचाराधीन घायल की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार हर रोज की भांति शुक्रवार शाम को डयूटी से वापिस घर लौट रहा था। इसी दौरान भराड़ा के पास राजेंद्र कुमार के नियंत्रण खो देने से कार नीचे खाई में जा गिरी। परिणामस्वरूप राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज में उपचाराधीन राजेंद्र कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल व प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान दर्ज करके आगामी कार्रवाई में जुट गई है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है