Bharmour

स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए 6 फरवरी तक करें पर्वतारोहन उपकेन्द्र भरमौर में आवेदन ………

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
अटल बिहारी बाजपेई पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान के भरमौर उपकेंद्र के तत्वाधान में 14 दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
एसडीएम भरमौर असीम सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के इच्छुक प्रतिभागी 6 फरवरी तक पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर में आवेदन कर सकते हैं ।
प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए आयु सीमा 10 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित रहेगी । इसके साथ प्रतिभागी को फिटनेस प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाना आवश्यक होगा ।
अधिक जानकारी के लिए पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर से संपर्क किया जा सकता है ।