हिमाचली लोकगायक सुभाष प्रिंस का नया भजन यूट्यूब पर रिलीज चंबा के विधायक नीरज नैयर ने किया जारी ….
हिमाचली लोकगायक सुभाष प्रिंस का पहला भजन “शिवापुरी” यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है । शुक्रवार को इसका विमोचन चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने किया । गायक सुभाष प्रिंस ने बताया कि वो पिछले 6 वर्षों से लाइव शॉ व जागरण कर रहे हैं । पहली बार यह भजन रिकार्ड किया है । इसे लिखा है बहादुर भारद्वाज ने व संगीत दिया है सुरेंद्र नेगी ने । कैमरामैन बॉबी ठाकुर के आलावा रीतिका डांस ग्रुप का विशेष योगदान रहा है । इस गाने के विमोचन के लिये विधायक नीरज नैय्यर के आलावा सहयोग के लिये जिला परिषद मनोज मनु, गायक अजय भरमौरी व अशोक कुमार का धन्यवाद किया । अपनी इस सफलता का श्रेय इन्होने अपने माता पिता को दिया है जिन्होने पल पल उसका साथ दिया है।
